निवाई। ( सच्चा सागर न्यूज़ नेटवर्क )निवाई स्थानीय श्याम मंदिर में आगामी 13 मई को भव्य 'श्याम अरदास संकीर्तन' का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भजनों से लगेगी अरदास:
इस विशेष संकीर्तन की मुख्य विशेषता यहाँ के स्थानीय कलाकार होंगे। क्षेत्र के उभरते और प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनके माध्यम से भक्त बाबा श्याम के चरणों में अपनी अरदास (प्रार्थना) लगाएंगे।
