विधायक रामसहाय वर्मा ने काटा फीता
दूनी (सच्चा सागर)। कस्बे में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को अनन्या कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, शिव शिक्षा समिति के निदेशक शिवजी लाल चौधरी सहित अतिथियों ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक रामसहाय वर्मा, शिव शिक्षा के निदेशक शिवजी लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर, देवराज गुर्जर, शिवराज लांगड़ी सहित अतिथियों का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया।
डिजिटल शिक्षा पर दिया जोर
विधायक रामसहाय वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान को क्षेत्र के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि आज का युग कम्प्यूटर का युग है। सरकारी-गैरसरकारी हर क्षेत्र में कम्प्यूटर की जानकारी अनिवार्य हो गई है। ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर ही रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया और कहा कि बेटियां कम्प्यूटर सीखकर आत्मनिर्भर बनें, यही समय की मांग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिव शिक्षा समिति के निदेशक शिवजी लाल चौधरी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए गांव-ढाणी तक कम्प्यूटर शिक्षा पहुंचाना जरूरी है। डायरेक्ट सोना सिंघानिया ने कहा अनन्या संस्थान में आरएससीआईटी, टैली, बीसीए, पीजीडीसीए, एमसीए, बैसिक सहित रोजगारपरक कोर्स करवाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में समाजसेवी अर्जुन लाल थलहेटिया, राजेश देवतवाल, सोभाग रैगर, रोडू लाल वर्मा, प्रहृलाद जाबडोलिया, राधेश्याम वर्मा, जगदीश रैगर, मुकेश देवतवाल, राकेश तुनगारिया, समाजसेवी ओमप्रकाश वर्मा सहित स्थानीय ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार जताया।
