मालपुरा (सच्चा सागर)। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को रेखा देवी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान अविका नगर मालपुरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अंकित जैन ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल प्लेज के माध्यम से सभी नर्सिंग छात्राओं को मानव सेवा, मरीजों की देखभाल एवं नर्सिंग के आदर्श मूल्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एचपीवी वैक्सीन के महत्व, उपयोग एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक है। समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बाबूलाल सैनी, सुहेल नकवी, आकाश सैनी, अविनाश खांडल, शत्रुघ्न शर्मा, महेश कुमार साहू सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।