एसीजेएम सरिता कयाथ ने संभाला पदभार, अभिभाषक संघ ने किया स्वागत


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखंड मुख्यालय स्थित एसीजेएम न्यायालय परिसर में बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर सरिता कयाथ ने पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने पर अभिभाषक संघ की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर न्यायिक मजिस्ट्रेट का स्वागत किया तथा न्यायालय स्टाफ के सदस्यों से परिचय कराया। इस दौरान न्यायिक कार्यों को लेकर बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। नवनियुक्त एसीजेएम सरिता कयाथ ने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से ही न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश गंगवाल, पूर्व बार अध्यक्ष अनुराग शर्मा, रामगोपाल नागर, दीपक जैन, सदाम हुसैन, रामा सैनी, पारस जैन, नारायण चौधरी, भंवरलाल चौधरी, रामप्रसाद घायल, गोपाल लाल जाट, बलराम चोपड़ा, रंजीत पूनिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने