निवाई/टोंक (सच्चा सागर)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘माय भारत’ टोंक के तत्वावधान में नेहरू नवयुवक मंडल अगरपुरा द्वारा आरएसएलडीसी निवाई में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुकेश समोता उपस्थित रहे। वहीं पूर्व अवार्डी भरत लाल मीणा, नेहरू युवा मंडल महाराज कंवरपुरा के प्रतिनिधि तथा आरएसएलडीसी निदेशक रामस्वरूप विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान संतोष चौहान ने युवाओं को ‘माय भारत’ संगठन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। रोहिल कुमार कट्टा ने युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वीर सावरकर के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश समोता ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन युवाओं को देशसेवा और संघर्षशीलता की प्रेरणा देता है। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों से आए करीब 150 युवा उपस्थित रहे।