टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड क्षेत्र के गांव बावड़ी में एक किसान के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से दो ट्रॉली चारा, जलाऊ लकडिय़ां तथा बाड़े के आसपास लगे पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार किशन लाल पुत्र गोविंद बैरवा के श्मशान घाट के पास स्थित बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर फायरमैन दिलखुश मार्शल, जोरावर सिंह तथा वाहन चालक राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। फायरमैन दिलखुश मार्शल व टीम ने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग से दो ट्रॉली लकडिय़ां, चारा तथा बाड़े की मेड़ जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।