- सलीम खान
अलीगढ़ (सच्चा सागर)। कस्बे स्थित पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बुधवार को समाज सेवा शिविर के तहत छात्र-छात्राओं के सहयोग से बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्ड़े लगाए गए। इसके तहत विद्यालय के आस-पास क्षेत्र में करीब बीस परिण्ड़े लगाए गए। दादू दयाल सेवा समिति व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीम के सहयोग से युवाओं ने पक्षियों के प्रति संवेदनशील और सहानुभूति पैदा करने और उनके प्रति सेवाभाव पैदा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत करीब बीस युवाओं, विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिविर प्रभारी मोहम्मद सगीर खान, अध्यापक शरीफ मोहम्मद, अध्यापक बृजमोहन सैनी, निशा नामा, अंकित शर्मा, एपीएफ सदस्य उमाकांत शर्मा, समाजसेवी निरंजन शर्मा आदि लोगों ने भागीदारी करके सहानभूति दिखाई और लोगों को नियमित रूप से परिण्ड़ों में पानी डालने व साफ-सफाई करने की जिम्मेदारी दी। इस पर लोगों ने सहर्ष भागीदारी निभाने की जिम्मेदारी ली।
