निवाई में शुक्रवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां एसीबी ने डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एसीबी की टीम ने दो प्रोफेसर को 20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। दोनों प्रोफेसर छात्र की उपस्थिति को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पीड़ित से रिश्वत की मांग की। इस पर एसीबी ने कार्रवाई में दोनों प्रोफेसर को दबोच लिया। इनमें एक महिला प्रोफेसर भी शामिल है।एसीबी की यह कार्रवाई डीआईजी नारायण टोगस के निर्देशन पर की गई है। निवाई के डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी में बीएड के एक छात्र की उपस्थित पूरी नहीं होने के चलते दो प्रोफेसर उसे परेशान कर रहे थे। इसको लेकर पीड़ित छात्र ने एसीबी से इस मामले की शिकायत की। इसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया और दोनों प्रोफेसर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान शुक्रवार को पीड़ित ने असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद मीणा और बीएड विभाग की हेड और एसोसिएट प्रोफेसर मीनू मंगल को रिश्वत की 20000 की राशि दी। इसके बाद जैसे ही पीड़ित की तरफ से इशारा मिला और एसीबी ने दोनों को तुरंत दबोच लिया।
निवाई: डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी के बीएड विभाग की हेड और असिस्टेंट प्रोफेसर ACB की गिरफ्त में
0
.jpeg)