ननिहाल में दर्दनाक हादसा : तालाब की नाड़ी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड के पंवालिया गांव में शनिवार सुबह व दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां अपने ननिहाल आए एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी के नाड़ी (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

ननिहाल आया हुआ था मासूम     

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान 7 वर्षीय देवव्रत गुर्जर के रूप में हुई है, मुंडिया कलां निवासी लाला राम गुर्जर का इकलौता बेटा था। देवव्रत पंवालिया गांव में अपने ननिहाल (रामलाल गुर्जर) आया हुआ था। शनिवार को नानी नारायणी के साथ मासूम घर के पास बने नोस्ती माता तालाब में बनी नाड़ी के नजदीक पहुंच गया। पैर फिसलने या अन्य कारणों से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान नानी शौच करने निकल गई। वापस आने पर देवव्रत नजर नहीं आया। इधर उधर आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला तो नाड़ी में चप्पल तैरती दिखाई पड़ी। शोर मचाने पर आस पास से लोग दौड़े और अपने स्तर पर बचाने के प्रयास किए, लेकिन देवव्रत डूब गया। करीब 15-20 मिनट बाद निकाल लिया और मालपुरा जिला अस्पताल में ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम, गांव में पसरा मातम  

मासूम देवव्रत गुर्जर की मौत की खबर मिलते ही ननिहाल और पैतृक गांव मुंडिया दोनों ही जगह परिजनों में कोहराम मच गया। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें ढ़ांढ़स बंधाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे पंवालिया गांव में चूल्हे तक नहीं जले और चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने