टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखंड के ग्राम निमेड़ा में मंगलवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां आचार्य पंडित कृष्ण कुमार शर्मा के सान्निध्य में 7 दिवसीय धार्मिक कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव की गली मोहल्ले में जयकारों, ढ़ोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से गूंज उठीं। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। महिलाएं और श्रद्धालु डीजे की धुनों, ढ़ोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ नाचते-गाते पूरे गांव में शोभायात्रा निकालते हुए कथा स्थल पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ 7 दिवसीय कथा का शुभारंभ किया गया। आचार्य पंडित कृष्ण कुमार शर्मा ने कथा के प्रथम दिन धर्म, संस्कार और मानव जीवन में भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार होता है। कार्यक्रम के यजमान श्योजीराम धामरोडिया एवं शंकर कंपाउंडर रहे। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।