19.47 लाख रुपए की रिकवरी पर समझौता
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोड़ारायसिंह अनुभा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका मुख्यालय टोड़ारायसिंह पर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 67 प्रकरणों का लोक अदालत को भावना से निस्तारण किया गया। सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच टोड़ारायसिंह के समक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोड़ारायसिंह से लंबित 95 प्रकरण रखें। लोक अदालत में 54 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए। तालुका विधिक सेवा समिति टोड़ारायसिंह से कुल 866 प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गये, जिनमें से 13 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 19 लाख 47 हजार 108 रुपए की रिकवरी के लिए समझौता हुआ। लोक अदालत बैंच में सदस्य अधिवक्ता रामा सैनी तथा रीडर नन्दकिशोर दरोगा, तालुका सचिव बृजमोहन शर्मा तथा अन्य अधिवक्तागण एवं बैक, जलदाय, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।
