- विशाल सैनी
टोंक (सच्चा सागर)। जयपुर स्थित सिविल लाइंस राजकीय निवास पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अविनाश गहलोत से अविनाश गहलोत फाउंडेशन टोंक की टीम ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम द्वारा मंत्री को सांगानेरी रुमाल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आगामी जनहित कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. अविनाश गहलोत ने कहा कि जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए फाउंडेशन को सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यों में जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर अविनाश गहलोत फाउंडेशन टोंक जिला प्रभारी कमलेश सैनी उर्फ ठाकर सोलंकी, फाउंडेशन सदस्य देवेंद्र सैनी, राजू बाजरिया, सोनू सैनी, सीताराम जिणवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
