जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 50,500 रूपये बरामद

निवाई (सच्चा सागर)। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में निवाई सदर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश की पत्ती पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 50 हजार 500 रुपये की जुआ राशि नकद जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं वृत्ताधिकारी रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में सदर थानाधिकार राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से दांव लगा रहे गिरराज सिंह (52 वर्ष) पुत्र शंभु सिंह, जाति राजपूत, निवासी खण्डेवत, थाना निवाई, टोंक। रेवत सिंह (40 वर्ष) पुत्र हनुमान सिंह, जाति राजपूत, निवासी चुरड़ा, थाना निवाई सदर, टोंक। खेमराज (35 वर्ष) पुत्र कालुराम, जाति गुर्जर, निवासी गंगापुरा, थाना पीपलू, टोंक। कानाराम (25 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण, जाति गुर्जर, निवासी जोधपुरिया, थाना निवाई सदर, टोंक जुआरियों को दबोचा। पुलिस ने इस संबंध में सदर थाने पर मामला संख्या 118/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।                   

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने