टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। मोती गिरी महाराज की प्ररेणा से यज्ञकर्ता संत अमर दास महाराज के सानिध्य में गांव अलियारी के वीर तेजाजी महाराज धाम काचरिया रोड़ पर वीर तेजाजी महाराज रुद्र महायज्ञ समिति अलियारी, लक्ष्मीपुरा तथा रामनगर के तत्वावधान में आगामी 21 मई से शुरू होने वाले नव दिवसीय एकादशी कुंडात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की ओर से तैयारियां जोरों से की जा रही है। अध्यक्ष रामदयाल बड़बड़वाल ने बताया कि नव दिवसीय एकादश कुंडात्मक रुद्र महायज्ञ सभी के सहयोग से सम्पन्न होगा, इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। रुद्र महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित रमाकांत शर्मा हमीरपुर वाले होंगे। उन्होंने बताया कि रुद्र महायज्ञ में अतिथि साधुओं, संतों तथा महात्माओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समिति का गठन किया, वहीं पेयजल, बिजली, टेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग अलग समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मण्डप तैयार किया जा रहा है। रुद्र महायज्ञ समिति प्रवक्ता रामदेव कुण्डरवाल ने बताया कि मालपुरा मण्डल सहित मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, काशी बनारस सहित अन्य मठों से बड़ी संख्या में पीठाधीश्वर तथा साधु-संत पहुंचेंगे। इस दौरान शिवराज बेनीवाल, छोटू लाल, रमेश जैन, सूरजमल, बजरंग लाल, धन्ना लाल, सीताराम, भंवर लाल, रामधन, शंकरलाल, गणेश, सुरेश, गोपाल, रामप्रसाद, रामलाल, शिवराज, राम अवतार सहित अलियारी, लक्ष्मीपुरा जाटान, रामनगर गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
अलियारी में 21 मई से होगा नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ, तैयारियां जोरों पर
0