राज्यस्तरीय समारोह में टोड़ा के श्याम सुंदर शर्मा सम्मानित


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
आरकेसीएल एवं सीएनसी की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में टोंक जिले से कम्प्यूटर एज्युकेशन टोड़ारायसिंह के संचालक श्याम सुंदर शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में मानव अधिकार आयोग सदस्य एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक गुप्ता, कॉलेज एजुकेशन राजस्थान के कमिश्नर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा, आरकेसीएल प्रबंध निदेशक रविन्द्र शुक्ला, सीएनजी इन्फोटेक प्रबंध निदेशक मनीष कुमार धामेजा एवं कला मनीष धामेजा मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने आईटी क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को बढ़ावा देने, नए प्रोजेक्ट्स विकसित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को तकनीकी शिक्षा से जोडऩे पर जोर दिया। समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आरकेसीएल संचालकों ने भाग लिया।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने