लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से लग रहे जाम और सडक़ किनारे अस्थाई अतिक्रमण से आमजन को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्टेट हाईवे-101 अजमेर-मालपुरा रोड पर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से दुकानों और मकानों के बाहर किए गए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। पालिका प्रशासन की ओर से पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। इसके बाद कार्रवाई को लेकर नगरपालिका ईओ तुलसी देवी चौधरी ने पुलिस थाने में सीआई डॉ. रवीश सामारिया, दुकानदारों और व्यापारियों की बैठक भी आयोजित कर समझाइश की थी। नगरपालिका ईओ तुलसी देवी चौधरी ने बताया कि मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसी को देखते हुए अभियान चलाकर दुकानों के बाहर लगे टिनशेड, केबिन, ठेले, रेप एवं अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरएसी के जवान तैनात रहे। अभियान के दौरान करीब 200 दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि कार्रवाई को लेकर कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। दुकानदार दीनदयाल शर्मा और खुशीराम चौधरी ने आरोप लगाया कि उनकी दुकानें सेंटर लाइन से दूर होने के बावजूद प्रशासन ने टिनशेड तोड़ दिए, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। वहीं मालपुरा रोड की कुछ महिलाओं ने भी अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। अतिक्रमण हटते ही बस स्टैंड क्षेत्र की सडक़ काफी चौड़ी दिखाई देने लगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारू होती नजर आई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस और आरएसी जवानों ने नियंत्रित किया। ईओ तुलसी देवी चौधरी ने बताया कि मानसून से पहले सडक़ किनारे नालों की सफाई कराई जाएगी तथा बस स्टैंड के बीच रोड लाइट पोल लगाकर क्षेत्र में बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता, स्वच्छता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान ईओ तुलसी देवी चौधरी, सीआई डॉ. रवीश सामारिया, पटवारी चैनाराम मेघवंशी सहित नगरपालिका अमला, पुलिस एवं आरएसी जवान मौजूद रहे।