राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की तहसील शाखा मालपुरा के चुनाव संपन्न





मालपुरा (सच्चा सागर)।
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की तहसील शाखा मालपुरा के चुनाव गुरुवार 14 मई  को एमपीएस शिक्षण संस्थान बृजलाल नगर मालपुरा में संपन्न हुए, जिसमें रामेश्वर लाल जाट ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र माली ब्लॉक महामंत्री, अशोक माली कार्यकारी अध्यक्ष, जगदीश प्रजापत, सभाध्यक्ष, चंद्रकांत पारीक कोषाध्यक्ष, तथा भरत खारोल को मीडिया प्रभारी चुना गया। चुनाव कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व प्रदेश सभाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,  जिला अध्यक्ष धनराज सिंह राजावत और चुनाव अधिकारी जिला मंत्री हंसराज चौधरी, राजाराम जाट, प्रेम सिंह मीणा रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पदोन्नत शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक रामनारायण चौधरी, गोपाल लाल जाट, प्रदेश मंत्री रामकिशन बेतुक, नंदकिशोर शर्मा, किशन लाल जाट, राधेश्याम चौधरी, अब्दुल मारूफ कन्हैयालाल माली, सुरेश जैन आदि वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे। राजेंद्र माली महामंत्री ने दी जानकारी।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने