पीपलू (सच्चा सागर)। उपखंड के गांव कुरेडी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर करीब 20 लाख रुपए की नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के समय मकान मालिक परिवार सहित जयपुर गए हुए थे। चोर घर की खिडक़ी तोडक़र अंदर घुसे और अलमारी के ताले तोडक़र नकदी व आभूषण समेट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त हनुमान मीणा ने बताया कि वह पत्नी सहित जयपुर गया था इस दौरान पीछे से अज्ञात चोर मकान की साइड से बनी कम ऊंचाई वाली दीवार फांदकर अंदर घुसे। इसके बाद मकान की एक खिडक़ी तोडक़र घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी के ताले तोडक़र नगदी आभूषण लेकर फरार हो गए। और करीब 10 लख रुपए नगदी सहित सोने चांदी के जेवर चोर ले गए। पीडि़त के अनुसार हाल ही में जयपुर स्थित एक प्लाट बेचने से प्राप्त राशि अलमारी में रखी हुई थी। चोरी हुए सामान में लगभग 10 लाख रुपए नगद करीब एक लाख रुपए कीमत के चांदी के जेवरात तथा लगभग 9 लाख रुपए मुल्य के सोने के आभूषण शामिल हैं। थाना अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीडि़त हनुमान मीणा की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।