भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती वाहन रैली का किया भव्य स्वागत


मालपुरा (सच्चा सागर)।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र मेंदवास्या के नेतृत्व में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई वाहन रैली का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला मोर्चा प्रभारी डॉ. अंकित जैन, शहर महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा सुनील कुमार सैनी, विधानसभा मीडिया संयोजक सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल तेजी, कार्यक्रम संयोजक रामसहाय वर्मा, हीरालाल प्रजापत, शहर मंत्री सूरज प्रजापत शिवराज गवारिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोहर सिंधी, अशोक बंधु, नेमीचंद प्रजापत, राज शर्मा पार्षद, राजेश मेंघवंशी, गणेश टेलर, योगेश स्वामी नईनाडी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने