राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- सलीम खान
अलीगढ़ (सच्चा सागर)। गौ-सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ-माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने व भारत में गौ हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने आदि मांगो को लेकर कस्बे में सोमवार को गो-प्रेमियों द्वारा अलीगढ़ तहसील कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। गो-प्रेमियों द्वारा मांगों के समाधान को लेकर तहसील कार्यालय में अलीगढ़ तहसीलदार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में भारत वर्ष में बेसहारा गोवंश की तस्करी बढ़ती जा रही है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। गोवंश का सरंक्षण हो ऐसा संविधान व सभी धार्मिक ग्रंथों स्पष्ट उल्लेख है। परन्तु इसमें अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गो हत्या पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए तथा कठोरतम कानून बनाएं जाए। सरकार द्वारा गो-माता को शीघ्र राष्ट्रमाता घोषित की जाए। गोशालाओं को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करवायी जाए। अवैध गो-तस्करी पर प्रभावी नियत्रंण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए तथा सभी ग्राम पंचायत स्तर पर स्थायी गोशाला व नंदीशाला के निर्माण के लिए पर्याप्त चारागाह भूमि उपलब्ध करवाने, चारागाह गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया जाने आदि मांगों को लेकर सरकार से समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर मंनोरजन जॉगिड़, हेमन्त नामा, जिनेश जैन, दीपक टंकारिया, महेन्द्र सोयल, नरेश अग्रवाल, नरोत्तम गौत्तम, दीपेश गौत्तम, भास्कर चतुर्वेदी, संजय सैन, रघुवीर माहूर, पंकज जैन, सुनीत जायसवाल, महेश केण्ड़ा, सोरभ त्रिपाठी, अंकित चतुर्वेदी सहित कई गोपालक मौजूद रहे।
