1 मई को चलाया जाएगा ‘काम मांगो अधिकार अभियान’
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन (जिला कांग्रेस कमेटी टोंक) की जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों, विधानसभा समन्वयकों, ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ने आयोजित हुई। जिसमे आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर राज्य सरकार एवं निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनावों को टालकर लोकतंत्र पर कुठाराघात करने के विरोध में पदयात्रा एवं संगोष्ठी करने का निर्णय लिया गया, वही केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून को समाप्त करने के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने हेतु विश्व मजदूर दिवस 1 मई को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर’ काम मांगो अधिकार अभियान’ के तहत मजदूरों से फॉर्म नंबर 6 भरवाकर उनको मनरेगा में काम दिलाने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष 24 अप्रैल को प्रत्यक पदाधिकारी को 5 कार्यकर्ता साथ लाने और आगामी 15 दिन में जिले की शेष 62 पंचायतों में 11 सदस्यीय ग्राम पंचायत ईकाईयों के गठन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रदेश समन्वयक मनीष गुर्जर, प्रदेश सचिव राजेंद्र सोडा, विधानसभा समन्वयक भैंरूलाल जाट, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी, टोंक शहर अध्यक्ष हरिराम गुर्जर, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष रमेश गुर्जर, संगठन महासचिव उद्दलाल चौपड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजाराम बेनीवाल, सूरजमल मीणा, मामदीन खान, गोपाल गुर्जर, जिला महासचिव कैप्टन धन्ना लाल जाट, राजेश गुर्जर बमौर, महेंद्र बैरवा, हरिराम बैरवा, गिर्राज सहरावत, कैलाश दरोगा, रामफूल लोधी, भरत राज मीणा, जिला सचिव रामावतार बैरवा, मुकेश सांसी, भरत लाल मीणा, बुद्धि प्रकाश मीणा, बद्री नारायण मीणा, राजेश कुमावत, ओमप्रकाश बैरवा, रवि रावना, नरेश मीणा, रमेश जांगिड़, मुकेश बैरवा, सीताराम चौपड़ा, श्रवण मीणा, राम कल्याण गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
