निवाई (सच्चा सागर ) निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खण्डवा में टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने लोगों की जन समस्याएं सुनी । साथ में पंचायत समिति प्रधान रामअवतार लांगड़ी ,भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ,पूर्व उनियारा प्रधान ममता जाट ,खंडवा सरपंच देवनारायण गुर्जर ,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नटवाड़ा शिवदयाल जांगिड़ ,पूर्व सरपंच पंकज शर्मा ,झराणा पंचायत समिति सदस्य सौभाग खंगार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे