यज्ञ का आयोजन जनकल्याण की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है - श्री राम महाराज
कांटोली मे 2 अप्रैल से शुरू होगा 9 दिवसीय महायज्ञ , आयोजन को लेकर ध्वज स्थापना
निवाई (निवाई टाइम्स) के गांव कांटोली में 2 अप्रैल से शुरू होने वाला नव दिवसीय मां भद्रकाली महायज्ञ के आयोजन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की ओर से श्री राम महाराज के नेतृत्व में यज्ञ का प्रतीक ध्वज स्थापित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कांटोली आश्रम के संत श्री राम महाराज के नेतृत्व में यज्ञ आयोजित किया जाएगा। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने गांव के प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के बाद वाद्य यंत्रों के साथ भजन कीर्तन करते हुए यज्ञ के लिए निर्धारित स्थान तक पहुंच ध्वज पूजन किया गया, इस दौरान मां भद्रकाली के जयकारे एवं भक्ति गीतों की संगीतमय धुनों से आसपास का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा इस दौरान
आश्रम के संत श्री राम महाराज ने बताया कि 2 अप्रैल 2022 से आयोजित होने वाले इस यज्ञ में एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने 51 हजार रुपए का सहयोग दिया तथा राजकुमार मीणा ने कहां कि यह ऐतिहासिक महायज्ञ होगा जिसे लोग सदियो तक याद रखगे तथा उन्होंने ग्राम सहित आसपास के गांवों के लोगों से महायज्ञ में हरसंभव सहयोग करने की अपील की।श्री राम महाराज ने कहां कि यज्ञ का आयोजन जनकल्याण की सुख समृद्धि के लिए किया जा रहा है। यह युग परिवर्तन का महत्वपूर्ण समय है मनुष्य दुर्बुद्धि के कारण दुष्कर्मो में प्रवृत्त होकर दुर्गति एवं विनाश के कगार तक पहुंच गया है। एक ही रास्ता है, सद्बुद्धि जगाकर सत्यकर्म अपनाकर सदगति पाए तथा उज्जवल भविष्य तक पहुंचे। इस दौरान घाटा करिरिया आश्रम के संत कर्मानंदगिरी , शभुदयाल शर्मा , श्याम महाराज, राजकुमार शर्मा बगलामुखी उपासक आश्रम टोंक, भाजपा जिला महामंत्री प्रभू बङोलिया, विष्णु साहू व्यवस्थापक सदूगरू आश्रम टोंक, विनोद जयपुर, शिवजी राम मीणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष टोंक, सहित सैकङो भक्तगण उपस्थित रहे ।