देवली में नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया
देवली शहर में शनिवार को आगमगढ़ साहिब गुरुद्वारा कोटा से धुआँकला गुरुद्वारा तक जाने वाली नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन यात्रा बाबा लक्खा सिंह के नेतृत्व में देवली पहुंची।
प्रवक्ता गोविंद सिंह सेठी ने बताया कि इस दौरान नगर कीर्तन यात्रा का पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थानीय सिख, बिलोची व सिंधी समाज की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद कीर्तन यात्रा को शहर के मुख्य मार्ग होते हुए स्थानीय गुरुद्वारा लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर मत्था टेका। वहीं पंज प्यारों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रेम जीत सिंह सूरी, भगवान सिंह सेठी, गुरमीत सिंह सेठी, मनजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, मनोहर सिंह, हरिदास बिलोची अमरचंद बिलोची, गौरव धर्मानी, दौलत खत्री, सहित समाज के कई लोगों ने अपनी सेवाएं दी।