पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
नगरपालिका के सभागार में पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही पीडि़त और आमजन के समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत, पार्षद प्रहलाद चांवला, श्याम सुंदर खरोल्या, मोहन लाल गौड, भागचंद सैनी, जगदीश मोडकिया, संग्राम सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे हैं।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने