टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड की ग्राम पंचायत पंवालिया के राजकीय महात्मा गांधी मॉडल स्कूल के सामने लगे हैंडपंप की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती जा रही है। ग्रामवासी सुरेश बगडोलिया ने बताया कि महात्मा गांधी स्कूल के बाहर लगे हैंडपंप का चेन कवर नहीं होने तथा एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और लोग यहां पानी भरने आते हैं, ऐसे में खुले और टूटे हिस्से के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत करवाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।