भक्तिमय माहौल में हुआ श्री सांवरिया सेठ मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास


जयकारों से गूंजा क्षेत्र

देवली (सच्चा सागर)। शहर के कुचलवाड़ा रोड पर स्थित नवनिर्मित होने वाले सांवरिया सेठ मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मुख्य गर्भगृह सहित अन्य शिलाओं का शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य गर्भगृह शिला पूजन समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने भी भक्ति भाव से 27 विभिन्न शिलाओं का पूजन किया। इस मौके पर सांवरिया सेठ का मनमोहक श्रृंगार सजाया गया। पं दुर्गा शंकर शर्मा के सान्निध्य में हुए इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान सांवरिया सेठ के जयकारों से वातावरण पवित्र और भक्तिमय हो गया। शिलान्यास समारोह से पूर्व मुख्य यजमान रामसिंह शक्तावत द्वारा दशविधि स्नान, प्रायश्चित क्रियाकल्प और नित्य पूजन की प्रक्रियाएं संपन्न की गईं। उल्लेखनीय है कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की यह श्रृंखला पिछले 9 मई से निरंतर चल रही थी, जिसका गुरुवार को समापन हुआ। इस धार्मिक उत्सव के उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे है। उल्लेखनीय है कि सांवरिया सेठ का यह मंदिर आस-पास का पहला भव्य मंदिर होगा।           


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने