सिकोईडिकोन संस्था द्वारा किरावल में तकनीकी हस्तांतरण प्रशिक्षण आयोजित



मालपुरा (सच्चा सागर)।
ग्राम पंचायत किरावल में सिकोईडिकोन संस्था द्वारा किसानों का तकनीकी हस्तांतरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किरावल, कुरथल, रातल्या, बुढी एवं बनेडिया से 41 से अधिक सहभागियों ने भाग लिया। शाखा प्रभारी प्रहलाद जाट ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें रासायनिक खेती को छोडक़र जैविक एवं सुभाष पालेकर जीरो बजट वाली खेती को अपनाना चाहिए। दक्ष प्रशिक्षक अनिल थदानी ने बोई जाने वाली फसलों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि फसल बोने से पहले खेतों की अच्छे से जुताई करनी चाहिए एवं बीज बोने से पहले खेतों में जैविक खाद का प्रयोग  जिसमें केचुआ खाद, जीवामृत आदि डालकर अच्छे से गहरी जुताई करे। बीज उपचार करने के बाद ही बीज की बुवाई करें। बैठक में संस्था से जय सिंह गोडसे, सुमन वैष्णव ने भाग लिया।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने