खरीफ सीजन की तैयारी, कृषि आदान विक्रेताओं की बैठक हुई


विभिन्न अधिनियमों, नियमों और सरकारी आदेशों से अवगत कराया

देवली (सच्चा सागर)। स्थानीय जगदीश धाम में आगामी खरीफ फसल सीजन 2026 के मद्देनजर बीज, उर्वरक और कीटनाशी कृषि आदानों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर विक्रेताओं की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार टोंक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने आगामी सीजन में कृषि आदानों की संभावित मांग और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में उपस्थित विक्रेताओं को निर्देश दिए। उपनिदेशक कृषि विस्तार टोंक दिनेश बैरवा ने खरीफ 2026 के लिए प्रस्तावित गुण नियंत्रण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभिन्न अधिनियमों, नियमों और सरकारी आदेशों से अवगत कराते हुए सभी विक्रेताओं को इनकी पालना को कहा। बैठक में कृषि आदान विक्रेता संघ अध्यक्ष रामअवतार मित्तल, राजीव भारद्वाज, रोहित जिंदल और मनीष जैन सहित क्षेत्र के 54 विक्रेता उपस्थित थे।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने