निवाई में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत


निवाई (सच्चा सागर)।
क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज उमस और भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हो गया, जिसके बाद निवाई शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। वहीं, वनस्थली विद्यापीठ और आस-पास के क्षेत्र में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से बेहाल आमजन को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि, बेमौसम की इस ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मंडियों में खुले में रखे अनाज के भीगने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण निवाई के निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में क्षेत्र में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना बनी रह सकती है।             


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने