लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की नई बिल्डिंग निर्माण के लिए आवंटित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाने की कार्रवाई की। करीब एक दर्जन से अधिक बाड़ों पर तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मालपुरा तहसीलदार पवन मातवा ने बताया कि विद्यालय की नई बिल्डिंग निर्माण हेतु पूर्व में खसरा संख्या 2287/531 में 0.8092 हेक्टेयर भूमि (करीब 3 बीघा 4 बिस्वा) आवंटित की गई थी। इस भूमि पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन द्वारा पहले अतिक्रमियों को नोटिस जारी कर भूमि का सीमांकन एवं चिन्हीकरण किया गया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। गौरतलब है कि गढ़ परिसर में संचालित विद्यालय की सुरक्षा दीवार गत 30 अगस्त को गिर गई थी। हादसे में विद्यालय के आठ कक्षा कक्ष धराशायी हो गए थे। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का नया भवन अन्य सुरक्षित स्थान पर बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गिरदावर राजकुमार जोय एवं पटवारी चैनाराम मेघवाल को भूमि आवंटन प्रस्ताव तैयार कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। अब भूमि से अतिक्रमण हटने के बाद विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पवन मातवा, ईओ तुलसी देवी चौधरी, गिरदावर राजकुमार जोय, पटवारी ओमप्रकाश चौधरी, चैनाराम मेघवाल सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।