मालपुरा (सच्चा सागर)। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को भाईचारे, सौहार्द के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कस्बे के केकड़ी रोड स्थित ईदगाह परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। शहर काजी सैयद वकार अहमद नकवी ने नमाज अदा करवाते हुए समाज में अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा देश और प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह परिसर में बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत एवं थाना अधिकारी चेनाराम बेडा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। मालपुरा कस्बे के साथ-साथ डिग्गी, लांबाहरिसिंह, पचेवर, लावा और टोरडी सहित सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। बड़े-बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर आपसी प्रेम और सद्भाव का परिचय दिया।