एक माह बाद जागा विभाग, पंवालिया के नया बास में टूटी पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शुरू


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के गांव पंवालिया के वार्ड नं 11 नया बास (ब्राह्मणों का बास) में भीषण गर्मी के साथ पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों को जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। गत एक महीने से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन का मरम्मत कार्य शनिवार को शुरू किया। पंवालिया के वार्ड नं 11 नया बास (ब्राह्मणों का बास) में एक महिने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही थी, इसको लेकर ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता सहित उच्चाधिकारियों तथा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। पेयजल आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि महिलाएं धरना प्रदर्शन के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी। इस पीएचईडी विभाग शनिवार को हरकत में आया और आनन फानन में मरम्मत कार्य शुरू किया। संवारिया टोड़ारायसिंह सडक़ निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार और सम्बंधित एजेंसी की लापरवाही के चलते एक माह पहले नया बास ब्राह्मणों का बास की जेजेएम योजना के अंतर्गत पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन न तो पीएचईडी और नहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने ध्यान दिया, जिससे एक महीने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अक्षय सिखवाल सहित अन्य ग्रामवासियों ने बताया कि एक महीने पहले पाइप लाइन टूट गई थी, लेकिन शिकायत करने के बाद भी दोनों विभागों के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। पारा चढऩे के साथ भीषण गर्मी व पेयजल की दोहरी मार ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। पेयजल के साथ साथ दैनिक कार्यों और मवेशियों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने