5 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 5.24 लाख रू. नकद भी बरामद


दूनी (सच्चा सागर)।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुुार मीणा के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दूनी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और पुलिस उपाधीक्षक (देवली) हेमराज के सुपरविजन में ष्ठस्ञ्ज प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 52 पर सथली के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान बोलेरो से 15 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। वहीं, बोलेरो चालक की दुकान की जांच करने पर वहां से 30 पेटी और शराब बरामद हुई। कुल मिलाकर पुलिस ने 45 पेटी अवैध शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। शराब के साथ-साथ पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब की खरीद-फरोख्त की  5,24,400 रू. नकद राशि और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सुरेश (34 वर्ष), निवासी सथली, सांवरलाल (30 वर्ष), निवासी बीणपा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ दूनी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस सफल कार्रवाई में डीएसटी के हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, शिवपाल, साजिद, राधाकिशन, रामराज, विक्रांत और उनकी टीम के साथ दूनी थाना पुलिस का विशेष योगदान रहा।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने