देवली (सच्चा सागर)। अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दूनी थाना पुलिस ने तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। वृत्ताधिकारी देवली हेमराज के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बजरी समेत जब्त किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के घांधोली चौराहा से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। वहीं सोमवार को सरोली रोड नहर के पास तन दूनी से 2 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध बजरी के साथ जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।