20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, केमिस्टों ने सौंपा ज्ञापन


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
राजस्थान केमिस्ट एलायंस तथा राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट अपनी मांगों को लेकर आगामी 20 मई को उपखण्ड क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इस को लेकर कस्बे के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने प्रशासन को अग्रीम सूचना के लिए ज्ञापन सौंपा है और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार राहुल पारीक को ज्ञापन सौंपा है। मांगों में मुख्य रूप से अवैध ई-फार्मेसी संचालन एवं 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना की वापसी, बड़े कारपोरेट द्वारा प्रिडेटरी प्राइसिंग पर रोक, जीएसआर 26 मार्च 2020 अधिसूचना की वापसी। इन अधिसूचनाओं से औषधि वितरण प्रणाली काफी हदतक प्रभावित हो रही है। जिससे छोटे और मध्यम केमिस्ट के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है शामिल हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद सिंगोदिया, महामंत्री नवीन जैन, राकेश हाड़ा, दीपक जैन, पवन कुमार मित्तल, पवन कुमार अग्रवाल, कैलाश सैनी, सुरेश कुमार गुप्ता, गौरव खंडेलवाल, शाहिद भाई नकवी, राजवीर गुर्जर, कमल सैनी, आफताब जिलानी, मनोज खंडेलवाल, हनुमान धाकड़, शहजाद सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने