तेज बारिश और बहाव को चीरती श्रद्धा: अद्वैत आश्रम हरभावंता में त्रिदिवसीय गौ पुष्टि महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा बनी आस्था का प्रतीक

 तेज बारिश और बहाव को चीरती श्रद्धा: अद्वैत आश्रम हरभावंता में त्रिदिवसीय गौ पुष्टि महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा बनी आस्था का प्रतीक



रामबिलास लांगड़ी 


 निवाई ( सच्चा सागर)  श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम हरभावंता स्थित अद्वैत आश्रम में महामण्डलेश्वर बालकानंद गिरी जी महाराज की सान्निध्यता व सत्प्रेरणा से त्रिदिवसीय गौ पुष्टि महायज्ञ एवं भण्डारे का शुभारंभ भव्यता के साथ हुआ। यज्ञ की शुरुआत गणपति पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए शामिल हुईं।



रास्ते में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव और तेज बहाव आ गया, लेकिन आस्था की शक्ति के आगे ये बाधाएं भी फीकी पड़ गईं। श्रद्धालु महिलाएं पानी में चलते हुए गीले रास्तों पर भी जयकारों के साथ आगे बढ़ती रहीं, यह दृश्य श्रद्धा, समर्पण और संस्कृति की जीवंत मिसाल बन गया।


 गौ पुष्टि यज्ञ प्रारंभ, पूर्णाहुति 1 अगस्त को


30 जुलाई से प्रारंभ हुए यज्ञ में गणपति पूजन, कन्या यात्रा व गो पुष्टि यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसकी पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को किया जाएगा। गौ सेवा और आध्यात्मिक  का संकल्प इस महायज्ञ का उद्देश्य गौ माता की सेवा, ग्राम कल्याण, पर्यावरण शुद्धि व जनकल्याण की भावना को जागृत करना है। यज्ञाचार्य पं. कृष्ण त्रिपाठी शास्त्री के आचार्यत्व में यज्ञ विधि संपन्न हो रही है।

कार्यक्रम के प्रमुख जनसमर्पित संयोजक श्योजीराम जी गुर्जर (गणेशपुरा) हैं,

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने