टोंक कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, देखते ही देखते पूरा कलेक्ट्रेट खाली दिन भर मचा रहा अफरा-तफरी का माहौल

 कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, देखते ही देखते पूरा कलेक्ट्रेट खाली

दिन भर मचा रहा अफरा-तफरी का माहौल









टोंक। मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय पर उस समय अफरा-तफरी एवं भय का माहौल हो गया जब सूचना मिली की आज जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ा दिया जायेगा। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्ट्रेट के भास्करन नामक ई-मेल से तडक़े 5 बजकर 56 मिनट पर टोंक कलेक्टे्रट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। सुबह कलेक्टे्रट खुलते ही जब स्टाफ ने मेल देखे तो उन्हे इस धमकी भरे मेल की इत्तला मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस कप्तान एवं अन्य सभी विभागों को इस धमकी भरे मेल की जानकारी दी एवं तत्काल कलेक्टे्रट एवं उसके परिसर में संचालित सभी दफ्तरो को खाली करवाने के निर्देश दिये। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए भारी दल-बल के साथ कलेक्टे्रट का आवागमन बन्द कर दिया तथा कलेक्टे्रट के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।  इधर कलेक्टे्रट के सम्पूर्ण कार्यालय को बन्द करने के साथ-साथ पीछे स्थित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, पंचायत समिति, न्यायालय, सूचना केन्द्र तक बंद करवा दिये। उनके कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला। लोग माजमा समझते उससे पहले ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इधर न्यायालय में मंगलवार को बहुचर्चित नरेश मीणा प्रकरण की सुनवाई आज होने के चलते कलेक्टे्रट के पीछे स्थित न्यायालय में भी इस इत्तला का असर हुआ और देखते ही देखते जिला न्यायालय के परिसर में स्थित अधिवक्ताओं के सम्पूर्ण चेम्बर एवं टेबिलों से अधिवक्तागण को भी बाहर निकाल दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गीता चौधरी ने कलेक्टे्रट में भारी पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र खाली करवाने के साथ-साथ कलेक्टे्रट परिसर का चप्पा-चप्पा छान मारा। इस जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

पूरा प्रशासन रहा सावचेत

इस सूचना के बाद जिला कलेक्टर श्रीमति सौम्या झा के निर्देश् पर अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन राम रतन सोकरिया, उपखण्ड अधिकारी हुक्मी चन्द, तहसीलदार मानवेन्द्र जायसवाल सहित शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव मय दल-बल के देर शाम तक मुस्तैद रहें।

इन्तजार दस्तो का

डाक-स्कवाइड, बम निरोधक दस्ता द्वारा तलाशी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। तब तक प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

क्या कहते है जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मगंलवार सुबह जिला प्रशासन की अधिकारिक ई-मेल पर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसमें दोपहर 3.30 बजे का समय बताया था। उन्होंने बताया कि इस सूचन के बाद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस व प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय एवं उसके परिसर की छान-बीन करवाई गई। किन्तु कोई संदिगध सामग्री नहीं मिली। बावजूद इसके कलेक्टे्रट परिसर में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि डॉक स्कवाइड, बम निरोधक दस्ता बुलवाया गया है जो अभी नहीं आये है इस टीम की तलाशी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया जायेगा।

21 टोंक 08

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने