भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जयकारों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा
टोंक । विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के लोगों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की। सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक की और से भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह सप्ताह के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा। महामंत्री विष्णुदत खांडल ने बताया कि रामकृष्ण मंदिर चंदन चौक से रामद्वारा के संत कोमलराम महाराज, संत रामनिवास महाराज देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, महंत सुरेश दुबे, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने समाज के लोगो के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा का जगह जगह सामाजिक राजनीतिक संगठनों द्वारा भगवान परशुराम जीवक चित्र पर माल्यार्पण कर समाज के लोगो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा का पटेल सर्किल पर समाजबंधुओं द्वारा महाआरती कर प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधान संरक्षक शंभूदयाल शर्मा, संयोजक ज्ञानेन्द्र श्रोतिय, चंद्रप्रकाश शर्मा प्रमुख महामंत्री ब्रजराज स्नेही, गिर्राज प्रसाद शर्मा, इंदुशेखर शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, विष्णु शर्मा, बार एसोसिएशन टोंक के अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, उमाशंकर उपाध्याय, विष्णु पारीक, दुर्गालाल शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, राधाकृष्ण दाधीच बम महाराज राजेन्द्र पारीक, युवा अध्यक्ष विवेक शर्मा, डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, प्रकाश पाठक, नीरज गौतम, सौभागमल शर्मा, राजाराम शर्मा, दुर्गाशंकर शर्मा, मदन शर्मा, गणपत शर्मा, प्रहलाद नीमावत, गोविन्दनारायण शर्मा, रामस्वरूप पंचोली, चंद्रशेखर पारीक, चन्द्रप्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, जगमोहन गौतम, राजेश भट्ट, प्रदीप पारीक, भागीरथ पारीक, पवन पारीक, महावीर पालीवाल, बुद्धिप्रकाश शर्मा, महावीर पाराशर, राधा देवी शर्मा, अंजना गौतम, ममता शर्मा, गायत्री शर्मा, गौतमप्रसाद गौतम, जितेन्द्र खेड़ी, अंकुर जोशी, कनिष्क शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, सनातन बोहरा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला पुरुष साथ रहे।