राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, इसको उखाड़ फेकने का समय आ गया - महावीर प्रसाद जैन


 राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, इसको उखाड़ फेकने का समय आ गया - महावीर प्रसाद जैन

निवाई (सच्चा सागर) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य मै फैली हुई अराजकता और राज्य मे बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ जन आक्रोश रैली का शुभारंभ निवाई पीपलू विधानसभा के डांगरथल मंडल से दादूदयाल आश्रम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन ने कहा की वर्तमान गहलोत सरकार हर जगह विफल हो चुकी है, कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज चल रहा है, रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा गया है। इस निकम्मी सरकार को उखाडकर फैकने का समय आ गया है। जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक सतीश चन्देल, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला प्रमुख सरोज बंसल आदि ने भी सम्बोधित करते हुए राज्य मे बिगड़ते हुए कानून व्यवस्था और बढते हुए अपराधों पर गहलोत सरकार को घेरते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया। इस अवसर विधानसभा प्रभारी रामनिवास गुर्जर, सप्रभारी रमाकांत शर्मा, विस्तारक जयवीरसिंह राठौड़, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, अंकुर गुप्ता, नन्दलाल गुर्जर, दयाराम जाट, प्रतापसिंह राजावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जयसिंहपुरा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी के.सी वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराज जाट, नगर पालिका चैयरमैन दिलीप इसरानी, वाइस चैयरमैन जितेन्द्र जैन, प्रधान रामअवतार लांगडी, सत्यनारायण चन्देल, मंडल महामंत्री करणसिंह, बुद्धराम मीणा, आशाराम डोई, राजेश चौधरी, सांवरिया सोनी, कमलेश चांवला, पूर्व पार्षद रतनदीप गुर्जर, मदनलाल वर्मा, डॉ. राजकुमार करनाणी, सीताराम वर्मा, रामजीलाल मीणा, नारायण महाराज, दिनेश चौधरी, यशोदा शर्मा, कौशल्या शर्मा, मोना गुर्जर, उषा वर्मा, सुरज स्वामी, सुरज्ञान सिंह खाटरा, प्रकाश जैन, हनुमान, राजेश, पुखराज मीणा,  लड्डू मीणा, जगदीश दौराया, शिवदयाल गुर्जर, हरि करिरिया, हनुमान ललवाडी, सुरेश शर्मा, शंकर काका, सुरेन्द्र कसाना, राजेन्द्र शर्मा, सुगन चन्देल, रमेश यादव, शंकर पडय़िार, किशनलाल चौधरी, शंकर मीणा, रामस्वरूप गुर्जर, राकेश बैंसला, डॉ. भूषण सालोदिया, गणेश सिंह राजावत, शिवजीराम फौजी, मनोज पाटनी, छौटू सैनी, रामराज मीणा, हरिशंकर मंडालिया, नरेश नायक, सहित निवाई पीपलू विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने