REET का लेवल-2 एग्जाम निरस्त, अब 62 हजार पदों पर भर्ती होंगी, अब दो चरणों में होगी परीक्षा,

 REET का लेवल-2 एग्जाम निरस्त, अब 62 हजार पदों पर भर्ती होंगी, 

अब दो चरणों में होगी परीक्षा, 



जयपुर।  राजस्थान में बहुचर्चित अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रचार लिख मानते हुए मुख्यमंत्री ने निरस्त करने की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 62000 पदों पर दो चरणों में परीक्षा आयोजित होगी , 

कैबिनेट बैठक के बाद अशोक गहलाेत ने रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। दैनिक सच्चा सागर ने  सुबह इस आशय से खबर प्रकाशित की थी कि आज मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक में भर्ती रद्द करने की घोषणा कर सकते हैं कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने भर्ती रद्द कर नए सिरे से 62000 पदों पर दो चरणों में भर्ती करने की घोषणा की है 

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि लेवल-1 की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। अब रीट में 62 हजार भर्तियां होंगी। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है। 


अब दो चरणों में होगी  अध्यापक भर्ती परीक्षा 



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक

गहलोत ने कहा कि रीट में कुल कुल 62 हजार भर्तियां की जाएगी। रीट लेवल वन और लेवल 2 मिलाकर कुल 62 हजार हो जाएगी। लेवल वन के 15 हजार पद अलग रह जाएंगे। पहले की तरह ही एलिजिबिलिटी टेस्ट लेंगे। वेलिडिटी आजीवन ही रहेगी। विषयवार अलग से एग्जाम करवााए जाएंगे। एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद भर्ती परीक्षा होगी। इसके बाद राजस्थान के 28 लाख बेरोजगारों को राहत मिली है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने