अल्टो कार का टायर फटा 5 घायल।

 अल्टो कार का टायर फटा 5 घायल।

पीपलू (ओपी शर्मा)


उपखंड क्षेत्र के ग्राम बिजवाड़ के पास सोमवार को अल्टो कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार पांच जने घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हैड कांस्टेबल जयनारायण ने  बताया कि अरनिया काकड़ निवासी आराम पुरी (55) अल्टो कार से संथली में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। जहां बिजवाड़ के पास अल्टो कार का अचानक  टायर फट गया। इससे अल्टो कार पलट गई। कार में सवार  हनुमान पुरी (55) ,गोविंद पुरी(50) , गोमा(65) पत्नी नानक पुरी, लाली(50) पत्नी हरजीराम घायल हो गए। अल्टो कार चालक आराम (55) पिता छीतर पुरी भी घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलू में सभी का प्राथमिक  उपचार किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ रामअवतार माली ने गंभीर घायल हनुमान पुरी की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे रेफर कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि सत्यनारायण चंदेल ने सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच,दुर्घटना के घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा गंभीर घायल को शीघ्र टोंक रेफर करवाया।                                                 फोटो 01 पीपलू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती दुर्घटना के  घायल।                                                                   फोटो 02 पीपलू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित घायलों के परिजन।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने