सुबह 11 बजे राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे

 संसद का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी। वे सुबह करीब 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बजट सत्र-2022 की शुरुआत हो जाएगी।

इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की आर्थिक हालत बताने वाला इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मंगलवार सुबह 11 बजे आम बजट पेश करेंगी। यह उनका चौथा बजट होगा। इस बार भी बजट पिछले साल की तरह पेपरलेस होगा। कोरोना की वजह से बजट सत्र को 3 चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 31 जनवरी से, दूसरा चरण 11 फरवरी और तीसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 8 अप्रैल को खत्म होगा।



संसद में इन मुद्दों पर हो सकता है हंगाम बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियों के सामने 3 अहम मुद्दे होंगे, जिसपर वे केंद्र सरकार को घेर सकती है। इसमें बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मामले मुख्य रूप से हो सकते हैं। इसके अलावा कोरोना प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज, सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता और उसके साथ चल रहे गतिरोध, महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति एवं अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष संसद में हंगामा कर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने