भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में कृष्ण जन्मोत्सव आज
उपखंड के कडीला ग्राम पंचायत के भगवानपुरा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में आज कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ऋषिराज शर्मा ने बताया कि भागवत कथा में व्यास पीठ के श्री कृष्ण मुरारी जी (कठमाणा) द्वारा संगीतमय कथा का वाचन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।