धर्म नगरी देवली में हुआ आर्यिका संघ का भव्य मंगल प्रवेश



 देवली ( विनोद धर्माणी)

परम पूज्य भारत गौरव, वात्सल्य मूर्ति, सिद्धान्त रत्न, गणनी प्रमुख आर्यिका 105 श्री विशुद्ध मती माताजी की सुयोग्य शिष्या, समता श्रमणी,  गणनी आर्यिका 105 श्री विशिष्ट मती माताजी का भव्य मंगल प्रवेश णमोकार हॉस्पिटल राजकीय महाविद्यालय के सामने से देवली नगर में हुआ। आर्यिका संघ पटेल नगर जैन मंदिर के दर्शन करते हुए मुख्य बाजार से चन्द्रपभु जैन मंदिर एवं भगवान महावीर दिग. जैन  मंदिर के दर्शन करते हुए विवेकानंद कॉलोनी स्थितओक भगवान शान्तिनाथ दिग.जैन मंदिर पहुंचे। वहां से आर्यिका संघ दिग. जैन सन्त भवन पहुंचे और धर्म सभा को सम्बोधित किया। आर्यिका संघ में प.पू.समता श्रमणी, गणिनी आर्यिका 105 श्री विशिष्टमती माताजी के साथ संघ में आर्यिका 105 श्री विभूषणमती माताजी, आर्यिका 105 श्री विदितमती माताजी, आर्यिका 105 श्री विप्रभमती माताजी , क्षु.105 श्री विदुषीमती माताजी एवं क्षु.105 श्री विलोक्यमती माताजी संघस्थ है। 

आर्यिका संघ का शीतकालीन प्रवास धर्म नगरी देवली में विवेकानंद कॉलोनी स्थित शान्तिनाथ दिग. सन्त भवन में रहेगा। जहां आर्यिका संघ की  नित्य धर्मसभा होगी। 

मंगल प्रवेश में जगह जगह समाज के लोगों ने आर्यिका माताजी के पाद प्रक्षालन किये एवं समाज के कई लोग  मंगल प्रवेश में सम्मिलित हुए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने