-राजेश सैन
बनेठा(सच्चा सागर)टोंक जिले के उनियारा उपखण्ड के उपतहसील मुख्यालय के बनेठा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर बनेठा द्वारा 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर से ज़िसका सीधा लाइव प्रसारण सरस्वती विद्या मंदिर बनेठा में आयोजित किया गया ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगरअध्यक्ष हरीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके की। इसमें कई छात्र, छात्राएँ शिक्षक एवं कार्यकर्ता भाग लिया।आयोजित होने वाले लाइव प्रसारण अधिवेशन में उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक चला | कार्यक्रम में करीब 50 कार्यकर्ताव पदाधिकारी शामिल हुए | बनेठा में आयोजित कार्यक्रम में एबीवीपी के नगर मंत्री विक्रम फुलवारियां ,मुख्यअतिथी हेमचन्द जैन ,हंसराज तँवर , रुपनारायण साहु ,नरेन्द्र जैन, मनिन्द्र जोशी, दिनेश देवंदा, पूर्व तहसील संयोजक प्रमोद बारेठ ,नगर उपाध्यक्ष रामेश्वार मीणा, सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व एबीवीपी के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
