लोकेश कुमार गुप्ता
चाकसू (सच्चा सागर ) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर का चाकसू पहुंचे पर जगह-जगह स्वागत किया गया। चाकसू में राज्य एससी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकेश खोलिया के नेतृत्व में मानव पीजी महाविद्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर डॉ. अल्का सिंह को चूनरी ओडाई गई।राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में जो बिल लाया गया, उसको लेकर चौपाल पर किसानों से चर्चा कर बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इसके बाद जोधपुरिया स्थित देवनारायण मंदिर दर्शन करेंगे, वही हरभावता स्थित आश्रम में श्री बालंकानंद महाराज के भी दर्शन करने का कार्यक्रम है। चाकसू में स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर, स्थानीय वरिष्ठ नेता महेश शर्मा, पूर्व पार्षद मेहराज खान, कैलाश नागरवाल, रविप्रकाश शर्मा सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।