एक दिवसीय कृषक रुचि समूह प्रशिक्षण संपन्न |

 

 -सुरेश फागणा


निवाई (सच्चा सागर)  उपखंड क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय मुंडिया में एक दिवसीय कृषक रुचि प्रशिक्षण का आयोजन सहायक कृषि अधिकारी की देखरेख में हुआ संपन्न |

उप परियोजना निदेशक शिवजी राम यादव ने खेती की वैज्ञानिक पद्धतियों के बारे में तथा बूंद बूंद सिंचाई मल्चिंग वर्मी कंपोस्ट एवं डेयरी में दूध की गुणवत्ता पर किसानों को  दी जानकारी | पशु चिकित्सा अधिकारी शिवराज शर्मा ने पशुओं के टीकाकरण एवं रोगों के बारे में बताया |  कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी प्रधान गुर्जर ने विभागीय योजनाओं के बारे में रबी फसलों की बुवाई, बीज उपचार के साथ-साथ किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण नुकसान के बारे में जानकारी दी |  इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक पूनम पारीक सीमा स्वामी, हेमराज लांबा, कन्हैया लाल, कृषक मित्र सुर ज्ञान मजुकड़ा, केदार शर्मा रामप्रसाद, रामदयाल बैरवा, आदि किसान उपस्थित रहे |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने