लोकेश कुमार गुप्ता
चाकसू (सच्चा सागर )भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चाकसू के कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी नगर महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन कुमावत ने बताया की चुनाव को लेकर महिलाये भी अपनी भागीदारी बनाये। महिला मोर्चा आगामी नगरपालिका चुनावों में अहम रोल अदा करेगी व नारी शक्ति अपना विशेष सहयोग देगी। उन्होंने वेस्ट हल्के की महिलाओं को महिला मोर्चा में बढ़-चढ़ कर शामिल होने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा में नारी शक्ती को विशेष स्थान व सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बने पबजी गेम सहित 118 चीनी मोबाइल एप्स को बंद करके युवा पीढ़ी का भविष्य उज्जवल किया है। युवा पीढ़ी व बच्चे पबजी गेम में अपना मानसिक संतुलन खोते हुए सुसाईड करने लगे थे तथा ऐजूकेशन व स्पोर्टस से विमुख होकर मां बाप के लिए भी दुखो का कारण बन रहे थे। इससे पहले जून माह में 47 एप्स व जुलाई में 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। चीन सरकार इन एप्स के माध्यम से जहां युवा पीढ़ी को खोखला कर रही थी वहीं देश का व देशवासियों का महत्वपूर्ण डाटा भी चुरा रही थी। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष सन्तोष खण्डेलवाल नगर महामंत्री रामबाबू गोड़ीवाल,नगर मंत्री चंदा देवी शर्मा सहित सभी महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही
