ककोड़ मंडल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया का जन्मदिन वृक्षारोपण करके मनाया

 - मदन लाल सैनी


 उनियारा (सच्चा सागर)भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के जन्मदिन को ककोड़ मंडल ने वृक्षारोपण कर मनाया।इस उपलक्ष पर भाजपा ककोड़ मंडल के अध्यक्ष महावीर गुर्जर के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम पावन धाम बालाजी बाजोलिया मोड (ढ़िकोलिया) पर आयोजित किया गया।कार्यकर्ताओं ने बालाजी महाराज से सतीश पूनिया की लंबी उम्र की कामना की एवं साथ ही देश प्रदेश को कोरोना से मुक्त करने की कामना की।इस दौरान भाजपा ककोड़ मंडल के अध्यक्ष महावीर गुर्जर, उपाध्यक्ष लादू लाल सेन, महामंत्री सुरजीत चौधरी, रामकिशोर गुर्जर, मंत्री राजेश शर्मा, रंगराज गुर्जर, धनपाल जी गुर्जर ,वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रह्लाद राय शर्मा, सुथड़ा सरपंच सांवरमल गुर्जर ,प्रभु  मीणा, सोजी लाल  मीणा, पूर्व सरपंच सुरेश चंदेल, राम सिंह मीणा, देवराज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने